रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले की जांच में UP से गिरफ्तारियों के बाद एक संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ है. बिश्नोई गैंग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अलग-अलग मॉड्यूल बनाकर अपना नेटवर्क मजबूत किया है. गैंग कम उम्र के बेरोजगार युवकों को फंसाकर हथियार चलाने और वैचारिक रूप से भड़काने की ट्रेनिंग देता है.