हरियाणा राज्य महिला आयोग ने बादशाह के गीत 'टटिहरी' पर विवाद के कारण उन्हें पेश होने का समन जारी किया है. पानीपत की नारी तू नारायणी संस्था और शिव आरती फाउंडेशन की शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई. शिकायत में बादशाह के गीत की भाषा को गंदी बताया गया है. नाबालिग बच्चियों की अनुचित प्रस्तुति पर आपत्ति जताई गई.