चांदी की बढ़ती कीमतों के कारण ग्रामीण इलाकों में चांदी के आभूषणों की चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं. भीलवाड़ा जिले के कोठिया गांव में चोरों ने 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला को उसके पलंग के साथ अगवा कर लिया था. चोरों ने बुजुर्ग महिला के हाथ-पैर बांधकर उसे खेत में छोड़ दिया और चांदी के गहने लूटने की कोशिश की थी.