पंजाब सरकार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को मासिक आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है सामान्य वर्ग की महिलाओं को प्रतिमाह हजार रुपये और अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को पंद्रह सौ रुपये मिलेंगे यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में स्थानांतरित की जाएगी, योजना बैसाखी से लागू होने की संभावना है