IIT रोपड़ ने एक पोर्टेबल चलता-फिरता मौसम स्टेशन विकसित किया है. यह उपकरण किसानों को बारिश, हवा की नमी और गति की जानकारी देकर खेती के महत्वपूर्ण कार्यों में मदद करेगा. चलता-फिरता मौसम केंद्र की कीमत लगभग 15 हजार रुपए है और पंचायत स्तर पर खरीद कर पूरे गांव के लिए उपयोगी होगा.