प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा तीर्थ परिसर का उद्घाटन किया जो आज से PMO का नया पता होगा. सेवा तीर्थ में प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय एक ही परिसर में हैं. नया परिसर आधुनिक तकनीक, डिजिटल इंटीग्रेशन और 4-स्टार GRIHA ग्रीन बिल्डिंग मानकों के अनुसार विकसित किया गया है.