PM नरेंद्र मोदी ने इंडिया AI इंपैक्ट शिखर सम्मेलन को विश्व के लिए अहम बताया और एआई के उपयोग की सराहना की. 23 फरवरी को राष्ट्रपति भवन में राजाजी उत्सव मनाया जाएगा, जिसमें सी राजगोपालाचारी की प्रतिमा का अनावरण होगा. पीएम मोदी ने केरल की मासूम आलिन शेरिन अब्राहम के अंगदान के निर्णय को देशवासियों के लिए प्रेरणादायक बताया.