प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के दौरे पर 5,450 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. डिब्रूगढ़ के मोरान बाईपास पर पूर्वोत्तर भारत की पहली इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) स्थापित की गई है. ELF वायुसेना के फाइटर विमानों और ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के लिए इमरजेंसी लैंडिंग और टेक-ऑफ सुविधा प्रदान करेगी.