संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत होते ही प्रश्नकाल के दौरान लोकसभा में विपक्षी सांसदों का हंगामा देखने को मिला. स्पीकर ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों को शांति बनाए रखने और संसदीय परंपराओं का पालन करने का अनुरोध किया. समाजवादी पार्टी के सांसद जब शोर-शराबा करने लगे तो स्पीकर ने अखिलेश यादव से अपने सदस्यों को समझाने को कहा.