पंचकूला के एकांश ढुल ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में देशभर में तीसरी रैंक हासिल की है. एकांश ने लगातार तीन बार UPSC परीक्षा पास करते हुए अपनी रैंक में लगातार सुधार किया है. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एकांश के पिता कृष्ण ढुल को इस उपलब्धि पर बधाई दी है.