विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की प्रक्रिया शुरू कर चुका है. अविश्वास प्रस्ताव पास होने के लिए कम से कम 50 सदस्यों का समर्थन आवश्यक होता है और बहुमत से पारित होना चाहिए. लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अब तक 3 अविश्वास प्रस्ताव आए हैं, सभी प्रस्ताव सदन में बहस के बाद खारिज किए गए हैं.