हालिया जीएसटी रिफॉर्म में सीमेंट पर टैक्स 28 पर्सेंट से घटाकर 18 पर्सेंट कर दिया गया है. संगमरमर, ट्रैवर्टीन ब्लॉक, ग्रेनाइट ब्लॉक और रेत-चूने की ईंटों पर टैक्स घटकर 5 प्रतिशत हो गया है. क्रिसिल इंटेलिजेंस के मुताबिक, बिल्डर अगर इस मार्जिन को खरीदारों को देते हैं तो घर सस्ते हो सकते हैं.