RSS प्रमुख मोहन भागवत ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समझौते करना आवश्यक होता है. उन्होंने ज्ञान को विश्व से लेने पर जोर दिया, लेकिन देश की परंपरा और किसानों के हितों को समझने पर जोर दिया. भागवत ने बताया कि आय को 6 हिस्सों में बांटना चाहिए, जिनमें परिवार, स्वयं, भगवान, बचत, धर्म-समाज और सरकार है.