मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में अवैध कोयला खदान में हुए विस्फोट में कम से कम सोलह मजदूरों की मौत हुई है. विस्फोट थांगस्कू इलाके में हुआ जहां बचाव दल अब भी फंसे हुए लोगों को खोजने में जुटा हुआ है. पुलिस महानिदेशक आई नोंगरंग ने बताया कि विस्फोट के समय खदान में मौजूद लोगों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है.