जय श्री राम से जय मां काली का रुख कर बीजेपी बंगाल की स्थानीय आस्था और संस्कृति से जुड़ने की कोशिश कर रही है. काली और दुर्गा के प्रतीक के जरिए पार्टी महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के मुद्दों को चुनावी विमर्श में ला रही है. भारत माता की जय और वंदे मातरम से स्थानीय और राष्ट्रीय प्रतीकों को जोड़कर नई राजनीतिक पहचान गढ़ने की कोशिश.