भारत ने मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष को लेकर बातचीत और कूटनीति से समाधान निकालने पर जोर दिया है. खाड़ी क्षेत्र में लगभग एक करोड़ भारतीय रहते हैं, उनकी सुरक्षा भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता है. विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया कि हाल के हमलों में कुछ भारतीय नागरिकों की मौत हुई है और कुछ लापता हैं.