मिडिल ईस्ट संकट के बीच होर्मुज स्ट्रेट में फंसे दो भारतीय एलपीजी टैंकर ओमान की खाड़ी पार कर चुके हैं दोनों टैंकरों में कुल 92 हजार मीट्रिक टन एलपीजी है जो अगले दो से तीन दिन में भारत पहुंचेंगे शिपिंग मंत्रालय के अनुसार इन टैंकरों पर सवार सभी 60 नाविक सुरक्षित हैं और हालात सामान्य हैं