DRDO लंबी दूरी की एंटी-शिप हाइपरसोनिक मिसाइल विकसित कर रहा है, जो ब्रह्मोस से तेज और शक्तिशाली होगी. इस मिसाइल की रफ्तार मैक-5 से मैक-10 के बीच होगी, जिससे इसे रोकना दुश्मन के लिए बेहद कठिन होगा. इसके दो सफल परीक्षण हो चुके हैं. तीसरे परीक्षण के बाद इसे सेना को यूजर इवैल्यूएशन ट्रायल के लिए सौंपा जाएगा.