IMD के अनुसार जम्मू कश्मीर के कुछ इलाकों में तापमान सामान्य से आठ से दस डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ है. कश्मीर डिवीजन में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से नौ से दस डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है. हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भी तापमान सामान्य से पांच से छह डिग्री सेल्सियस ऊपर रिकॉर्ड किया गया है.