राष्ट्रपति लूला के भारत दौरे के दौरान निवेश और टेक्नोलॉजी सहयोग बढ़ाने से लेकर कई अहम समझौते संभव हैं. उनके साथ आ रहा विशाल शिष्टमंडल व्यापार में विस्तार का संकेत है. जो द्विपक्षीय रिश्ते की अहमियत दर्शाता है. भारत-ब्राजील की साझेदारी ग्लोबल साउथ की आवाज मजबूत कर सकती है तो वैश्विक संतुलन में नया अध्याय खोल सकती है.