अमेरिका ने द रेजिस्टेंस फ्रंट को विदेशी आतंकी संगठन और विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी घोषित किया है. अमेरिका की विदेशी आतंकी संगठन सूची में शामिल होने के बाद TRF की अमेरिकी संपत्तियां जब्त की जा सकती हैं. अमेरिका के कदम को भारत की कूटनीतिक सफलता माना जा रहा है और पाकिस्तान की आतंकवाद को लेकर भूमिका उजागर हो रही है.