आणंद जिले के युवक-युवती को अमेरिका भेजने का झांसा देकर अजरबैजान में करीब दस दिन तक बंधक बनाया गया था आरोपियों ने परिवार से करीब पैंसठ लाख रुपये की फिरौती वसूलने के बाद भी दोनों को मुक्त नहीं किया था सांसद मितेशभाई पटेल ने विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास से संपर्क कर दोनों की सुरक्षित वापसी में मदद की