हरीश राणा की इच्छामृत्यु प्रक्रिया से उनका परिवार ही नहीं हिमाचल के गांव के लोग भी गमगीन हैं हरीश राणा का परिवार हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर के पालेटा गांव का रहने वाला है गांव में हरीश राणा और उनके परिवार के धैर्य की बातें हो रही है, लेकिन उनकी इच्छामृत्यु से सभी गहरे दुख में हैं