केंद्र सरकार ने राइजिंग सुपरस्टार्स के खिलाफ शिशुओं के विकास से जुड़े झूठे दावे करने पर कड़ी कार्रवाई की है. CCPA ने पाया कि कंपनी के विज्ञापनों में दावे वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित नहीं थे और ठोस डेटा का अभाव था. कंपनी ने 90 प्रतिशत सफलता दर जैसे आंकड़े पेश किए, लेकिन इनके आधार और सत्यापन का खुलासा नहीं किया.