भारत सरकार ने एआई जनरेटेड गलत और भ्रामक कंटेंट पर नियंत्रण के लिए नियमों को और सख्त कर दिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एआई से बनी सामग्री पर स्पष्ट लेबल लगाना और पहचान चिन्ह शामिल करना अनिवार्य होगा. अवैध या भ्रामक एआई कंटेंट मिलने पर सोशल मीडिया कंपनियों को तीन घंटे के भीतर उसे हटाना जरूरी है.