कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों और संगठन मजबूती पर वरिष्ठ नेताओं के साथ 10 जनपथ में बैठक की। बैठक में गुजरात में हाल के उपचुनावों में कांग्रेस की हार और प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल के इस्तीफे के बाद संगठन सुधार पर चर्चा हुई। कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा करने का निर्णय लिया है।