PM मोदी 28 फरवरी 2026 को गुजरात के सानंद में माइक्रोन सेमीकंडक्टर की ATMP सुविधा का उद्घाटन करेंगे. 22,500 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाला प्रोजेक्ट मेक इन इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के तहत पहला प्रोजेक्ट है. साणंद में लगभग 5 लाख वर्ग फुट का क्लीनरूम होगा, जो दुनिया के सबसे बड़े रेज़्ड-फ्लोर क्लीनरूम में एक होगा.