लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक डबल डेकर बस पलटने से पांच लोगों की मौत और सोलह घायल हुए हैं. हादसे की वजह ड्राइवर को झपकी आना बताया गया है और बस पंजाब के लुधियाना से बिहार के दरभंगा जा रही थी. बस में लगभग 40 यात्री सवार थे. कई यात्री बस में फंस गए. घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है.