दिल्ली पुलिस ने लाल रंग की इकोस्पोर्ट कार बरामद कर दी है, जिससे संबंधित अलर्ट जारी किया गया था. संदिग्ध उमर ने इस कार को फर्जी पते पर खरीदा था, जो राजौरी गार्डन में रजिस्टर्ड है. फरीदाबाद पुलिस ने खंदावली गांव के पास फार्महाउस में उक्त कार को खोज निकाला और जांच जारी है.