दिल्ली में नवंबर की सबसे ठंड सुबह दर्ज हुई, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा जो 2022 के बाद सबसे कम है. IMD के अनुसार नवंबर में तापमान औसतन से तीन डिग्री से अधिक कम दर्ज किया गया है जो ठंड बढ़ने का संकेत है. जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में लगातार बर्फबारी जारी है जिससे मैदानी इलाकों में भी ठंड और बढ़ेगी.