दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर तकनीकी खराबी के कारण ट्रेनों की आवाजाही लगभग तीस मिनट तक बाधित रही द्वारका से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी जाने वाली दिशा में इस खराबी के कारण यात्रियों को भारी परेशानी हुई ब्लू लाइन दिल्ली मेट्रो की सबसे व्यस्त लाइनों में से एक है जो नोएडा, आनंद विहार और द्वारका को जोड़ती है