फिल्म “अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी” यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित है. आरोप है कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेट देने से यह कहकर मना कर दिया कि पहले सीएम से NOC लाइए. कोर्ट ने कहा- CBFC किसी भी हालत में यह नहीं कह सकता कि किसी सीएम या राजनीतिक व्यक्ति से NOC लेकर आइए.