तीस हजारी कोर्ट परिसर में वकील और उनके मुवक्किल के साथ न्यायालय कक्ष में कथित तौर पर मारपीट की घटना हुई थी वकील ने SC में मौखिक उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि हमलावरों ने कोर्ट का दरवाजा बंद कर उनकी पिटाई की CJI सूर्यकांत ने वकील से लिखित शिकायत करने और उसे दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को सौंपने का निर्देश दिया