नेपाल और भूटान के नागरिकों को भारत में प्रवेश के लिए पासपोर्ट या वीजा की आवश्यकता नहीं होगी. भारतीय सेना के सदस्य और उनके परिवार के सदस्य सरकारी वाहन से यात्रा करते समय पासपोर्ट या वीजा से मुक्त रहेंगे. चीन, मकाऊ, हांगकांग और पाकिस्तान से आने वाले यात्रियों पर यह पासपोर्ट और वीजा से छूट लागू नहीं होगी.