असम चुनाव से पहले सरकार में मंत्री नंदिता गरलोसा भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गई. अब नंदिता गरलोसा दिमा हसाओ जिले के हाफलोंग से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी. CM हिमंता बिस्वा सरमा ने गरलोसा के घर जाकर मुलाकात की, लेकिन बैठक की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई.