2021 के विधानसभा चुनाव में अजमल की पार्टी ने लोअर असम और बराक वैली में 16 सीटें जीती थीं. लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में अजमल अपनी परंपरागत सीट धुबरी से 10 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हार गए. NDTV The Great Brahmaputra Dialogue में अजमल ने हिमंत को संदेश दिया- किसी समुदाय को दबाकर विकास नहीं हो सकता.