हैदराबाद में 21 वर्षीय बीएससी छात्रा और यूट्यूबर बोनू कोमली अपने किराए के घर में मृत पाई गईं. कोमली ने मौत से कुछ घंटे पहले कुवैत में काम कर रही अपनी मां को आखिरी संदेश भेजा था. वह पिछले 11 महीनों से अकेले रह रही थीं और लाइफस्टाइल तथा पर्सनल कंटेंट यूट्यूब पर बनाती थीं.