शिवमोगा के सरकारी स्कूल के बाहर 16 वर्षीय छात्र संकेत की हत्या कर दी गई जिससे इलाके में तनाव फैल गया. पुलिस ने शहर में भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात कर कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास शुरू किए. संकेत ने मैच को लेकर लड़कों के बीच बहस में हस्तक्षेप किया था, जिसके बाद उसे मारा गया और उसकी मौत हो गई.