26 फरवरी 2019 भारत के इतिहास में पाकिस्तान के बालाकोट में किए गए एयर स्ट्राइक के कारण इतिहास में दर्ज हो गया. यह 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में CRPF काफिले पर किए गए हमले की जवाबी कार्रवाई थी, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे. तब से सीमा पार आतंकवाद की बात होती है, बालाकोट का जिक्र होता है. वह संकेत था कि अब भारत की रेड लाइन अलग है.