मालदीव 26 जुलाई 1965 को अंग्रेजों से आजाद होकर एक संपूर्ण स्वतंत्र राष्ट्र बना था, 1968 में पूर्ण गणतंत्र. स्वतंत्रता संधि के बाद मालदीव ने संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता प्राप्त की और भारत ने सबसे पहले इसे मान्यता दी. स्वतंत्रता के बाद मालदीव ने आर्थिक आत्मनिर्भरता की चुनौती का सामना किया. इसने पर्यटन क्षेत्र में सफलता पाई.