ग्रेटर नोएडा के जेपी ग्रीन्स गोल्फ एंड स्पा रिज़ॉर्ट में एनडीटीवी गोल्फ प्रो-एम का उद्घाटन 22 नवंबर को हुआ. एनडीटीवी गोल्फ प्रो-एम भारत के प्रमुख शहरों में कॉर्पोरेट और गोल्फ समुदायों के लिए साल भर का आयोजन है. भारत के पहले विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने दिल्ली एनसीआर में गोल्फ खेलने के लिए इस पहल की सराहना की.