संसद से पास हुए जन विश्वास (संशोधन) विधेयक 2026 में 79 केंद्रीय कानूनों के 784 प्रावधानों में संशोधन किए गए. 700 से अधिक छोटे अपराधों को डिक्रिमिनलाइज कर जुर्माना या चेतावनी के विकल्प अपनाने का प्रावधान रखा गया है. DL एक्सपायर होने के बाद 30 दिन तक वैध रहेगा और राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाने पर जेल की सजा खत्म हुई है.