SC ने दिल्ली-NCR में स्कूल खोलने या बंद करने के फैसले को विशेषज्ञों और सरकार के अधिकार क्षेत्र में बताया. वकील मेनका गुरुस्वामी ने स्कूल बंद होने पर गरीब बच्चों को मिड-डे मील जैसी सुविधाओं से वंचित होने की बात कही. अदालत ने बच्चों की सेहत को प्राथमिकता देते हुए 5वीं तक स्कूल खोलने या हाइब्रिड मॉडल पर करने से इनकार किया.