AAP ने जनकपुरी में गड्ढे में गिरकर हुई युवक कमल ध्यानी की मौत पर दिल्ली सरकार की जवाबदेही पर सवाल उठाए हैं. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पुलिस ने FIR से ठेकेदार का नाम हटा दिया और मजदूरों को दोषी ठहराने की कोशिश की है. परिजनों ने 6 पुलिस थानों में शिकायत दर्ज न होने की बात कही, पुलिस ने रात भर उनकी मदद नहीं की और शिकायत टाल दी.