दिल्ली मेट्रो के नौ स्टेशनों के नाम मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता वाले नामकरण प्राधिकरण ने बदले हैं. कुल 21 मेट्रो स्टेशनों के नाम बदलने के प्रस्तावों पर विचार किया था जिसमें 7 संशोधित और 2 पूरी तरह बदले गए. स्थानीय पहचान के अनुरूप उत्तरी पीतमपुरा का नाम हैदरपुर गांव और पीतमपुरा का नाम मधुबन चौक कर दिया गया है.