दिल्ली पुलिस ने रोहिणी के अमन विहार इलाके में एक हत्या के मामले में दो भाइयों को गिरफ्तार किया है. अजय कुमार ने दो भाइयों से ब्याज पर चार लाख रुपये का कर्ज लिया था, जिसे वापस न कर पाने पर हत्या हुई. हत्या के बाद आरोपियों ने शव को नजफगढ़ नाले में फेंक दिया और अजय की मोटरसाइकिल लावारिस हालत में छोड़ दी.