दक्षिण अफ्रीका के वियान मुल्डर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट में कप्तान के रूप में डेब्यू किया. उन्होंने डेब्यू पारी में तिहरा शतक बनाकर नया रिकॉर्ड बनाया है. मुल्डर ने अपने स्कोक को 297 गेंदों में 300 तक पहुंचाया. वीरेंद्र सहवाग के बाद यह टेस्ट इतिहास का दूसरा सबसे तेज तिहरा शतक है.