वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंपायरिंग पर निराशा व्यक्त की है. चेज का कहना है कि संदिग्ध फैसलों ने मैच के परिणाम को प्रभावित किया. हेड कोच डेरेन सैमी ने भी विवादास्पद फैसलों पर आपत्ति जताई है. वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को कम स्कोर पर आउट किया, फिर भी हार का सामना करना पड़ा.