जो रूट ने गाबा मैदान पर ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला टेस्ट शतक लगाकर करियर का 40वां शतक पूरा किया है. फैब फोर में जो रूट सबसे अधिक टेस्ट शतक बनाने वाले बल्लेबाज हैं और विराट कोहली सबसे कम शतक वाले हैं. विराट कोहली के नाम वनडे में 53 शतक हैं जो फैब फोर में सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय शतक का रिकॉर्ड है.