ट्रेंट बोल्ट न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं, जो रफ्तार और स्विंग के लिए प्रसिद्ध हैं और उन्होंने कीवी गेंदबाजी की परंपरा को आगे बढ़ाया. 2009 में पीठ की चोट के कारण दो साल दूर रहने के बाद बोल्ट ने 2011 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की और तीनों फॉर्मेट में अहम खिलाड़ी बने. बोल्ट ने वनडे वर्ल्ड कप 2015 में नौ मैचों में 22 विकेट लिए और वनडे वर्ल्ड कप में 50 विकेट लेने वाले पहले न्यूजीलैंड के गेंदबाज बने.